Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

दुर्गापुर न्यू स्टील पार्क में एनआइए की कार्रवाई, पूछताछ के बाद आरोपित काे दिल्ली ले जाया गया

जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि अंडाल में उसके एक करीबी रिश्तेदार की टायर रिपेयर की दुकान है

27 Jul 2026

 दुर्गापुर न्यू स्टील पार्क में एनआइए की कार्रवाई, पूछताछ के बाद आरोपित काे दिल्ली ले जाया गया

पश्चिम बर्दवान। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित न्यू स्टील पार्क इलाके में छापेमारी कर गुलाम जमा उर्फ गुलाम रजा उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। एनआईए की छह सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में उसके किराए के मकान पर तलाशी अभियान चलाया और पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया। बाद में आरोपी को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया।
गुलाम रजा करीब चार साल पहले अपने परिवार के साथ न्यू स्टील पार्क में किराए पर रहने आया था। पड़ोसियों का कहना है कि वह पिछले छह महीने से मलेशिया में था। हालांकि, उसके वास्तविक कामकाज और गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों के पास स्पष्ट जानकारी नहीं है।
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सामने आए एक मामले में गुलाम रजा का नाम सामने आया था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह मध्य-पूर्व के देशों में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर भेजने के नाम पर मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) या अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े किसी नेटवर्क का हिस्सा था।
स्थानीय निवासी सलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार गुलाम रजा एक ट्रैवल एजेंसी से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में फर्जी पासपोर्ट से जुड़े एक मामले में उसका नाम सामने आया था। आरोप है कि कुछ लोगों को जाली पासपोर्ट के जरिए विदेश भेजा गया था और बाद में वे भी पकड़े गए, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हुई। सलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि उन्हें यह जानकारी मिली है और जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।
जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि अंडाल में उसके एक करीबी रिश्तेदार की टायर रिपेयर की दुकान है। फिलहाल, एनआइए यह पता लगाने में जुटी है कि गोलाम रजा की विदेश यात्राओं का उद्देश्य क्या था, वह किन लोगों के संपर्क में था और क्या उसका किसी संगठित नेटवर्क से संबंध था।
हालांकि, एनआइए की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दुर्गापुर न्यू स्टील पार्क में एनआइए की कार्रवाई
जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि अंडाल में उसके एक करीबी रिश्तेदार की टायर रिपेयर की दुकान है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News